फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कार्यालय पर 10 दिवसीय कैंप आरंभ, बनेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
120 आवदेनकर्ताओं ने फार्म जमा कराए
विज्ञापन

कैराना। डीएम के निर्देश पर पेंशन सर्वेक्षण में वंचित लाभार्थियों के लिए पालिका कार्यालय पर रविवार से 10 दिवसीय कैंप प्रारंभ हो गया है। पहले दिन 120 आवेदनकर्ताओं ने अपने आवेदन-पत्र जमा कराए। प्रथम दिन कैंप में आवेदनकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वृद्धावस्था के कुल 80 व विधवा के 40 आवेदन प्राप्त हुए। चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि विधवा पेंशन के लिए महिला का आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, एक फोटो तथा वृद्धावस्था पेंशन में आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, एक फोटो देनें होंगे। इसी प्रकार दिव्यांग पेंशन हेतु विकलांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, एक फोटो के साथ पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, लेखाधिकारी कौसर अली, ओमप्रकाश सैनी, योजना लिपिक रविंद्र कुमार, शाहिद हसन, जैगम हुसैन, रविकांत, सतीश कुमार, इरशाद अली, राकेश कुमार, लेखपाल राज मुकेश भारती, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें