फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान शरद कालीन गन्ने की बुआई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जनपदीय स्तरीय किसान मेला और गोष्ठी में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने की शरद कालीन बुआई, सहफसली, कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों को समझाया गया। किसानों ने जिला मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करने व बकाया गन्ना मूल्य दिलाए जाने की समस्याओं को उठाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के माजरा रोड स्थित देवगार्डन में कृषि विभाग व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जनपदीय स्तरीय किसान मेला व गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, गठवाला के थांबा बहावड़ी के चौधरी श्याम सिंह, ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक द्वारा दीप जलाकर प्रज्वलित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक विकास कुमार ने गन्ने का रकबा कम करने पर जोर दिया। किसान गेहूं की कटाई के बाद 70 प्रतिशत गन्ने की बुआई कर रहा है। जिससे किसान एक बीघा खेत में 40 क्विंटल गन्ने की उपज ले रहे हैं। किसान यदि शरद कालीन असोज के गन्ने की बुआई करे तो 160 क्विंटल तक गन्ने की उपज ले सकते हैं। उन्होंने शरद कालीन गन्ने की बुआई के दो तीन माह बाद सहफसली खेती करें।
उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने जिले के एक लाख किसानों के आनलाइन पंजीकरण करा चुके है। बागपत-मुजफ्फरनगर जिले के किसानों की खेत की भूमि शामली में हैं ऐसे किसानों के पंजीयन नही हो पाए हैं। बिना पंजीकरण के किसानों की कृषि विभाग की योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों की मिट्टी की जांच कराने व जैविक खाद से खेती करने पर जोर दिया। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरजा सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल चक्र अपनाने पर जोर दिया। किसानों ने जिला मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र खोलने, व बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिल चलने से पहले दिलाए जाने की मांग की। एक दिवसीय मेले में विधायक तेजेंद्र निर्वाल व जिला स्तरीय अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभागों की ओर कृषि स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- जनपद स्तरीय किसान मेले में गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें