फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

शामली। बरसात के बाद बुखार, नजला, जुकाम, खांसी और गले में परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी शामली में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। उचित स्वास्थ्य सेवा न मिलने पर मरीजों और उनके तीमारदारों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दोपहर तक यह स्थिति हो गई कि डाक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मरीजों में ज्यादातर बुखार, नजला, जुकाम, खांसी और गले में परेशानी के लोग थे। बच्चों में यह परेशानी सर्वाधिक थी। कई मरीज ऐसे रहे जो सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंच गए। लेकिन उनका नंबर सुबह ग्यारह बजे के बाद आया। इस दौरान नजला, जुकाम, बुखार, खांसी के प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं, मरीजों का यह भी आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने जन औषधि केंद्र तो अस्पताल में खोल दिया, लेकिन वहां पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही हैं। जिस कारण मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उधर, सीएचसी शामली के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुपम सक्सैना ने बताया कि बीते कुछ दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों को परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में परिवार के लोगों की जिम्मेदारी है कि बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी न पिलाएं तथा अपने आसपास सफाई रखें। कूलर आदि में पानी का जमाव न होने दें ताकि मच्छरों के प्रकोप की वजह से बीमारी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें