फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने वृद्घा को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत
विज्ञापन

झिंझाना।
बाइक सवार युवक ने वृद्धा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ निवासी सुधीर ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम को मेरी ताई चंपा देवी पत्नी दीपचंद घर से गोबर लेकर मेरठ करनाल रोड पर सड़क किनारे डालने जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार नरेश कुमार पुत्र टिल्ली निवासी तीतरवाडा थाना कैराना ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से वृद्धा को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते वृद्धा को मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा चंपा की मौत हो गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें