फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। सगाई समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपति ने अस्पताल ले जाने पर दम तोड़ दिया। दंपति सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव बनीखेड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर के गांव बनीखेड़ा निवासी सुशील (53) और उनकी पत्नी माया (50) बुधवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा में आए थे। भनेड़ा गांव में माया की भतीजी की सगाई था। बुधवार शाम सगाई समारोह से वह बाइक लेकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव भनेड़ा से कुछ दूरी पर पहुंचे, तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार दंपति दूर तक घिसटते हुए गिर गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उठाकर थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुशील और उनकी पत्नी की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, तो परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, पुलिस का कहना है अभी तक यह पता नहीं चला है कि बाइक सवार दंपति को किस वाहन ने टक्कर मारी। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मारी थी। पुलिस के अलावा ग्रामीण भी अपने स्तर से आरोपी ट्रैक्टर चालक को तलाशने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

भतीजी की सगाई में शामिल होने गांव भनेड़ा आया था दंपति
लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर के गांव बनीखेड़ा के रहने वाले थे पति-पत्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें