फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज के लोगों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरी समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शासनादेश के मुताबिक प्रदेश के अन्य जनपदों में कोरी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि शामली में नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरी समाज से लोग मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शासनादेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के कोरी समाज को अनुसूचित जाति में सम्मलित किया गया है। सभी जनपदों में कोरी समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, लेकिन शामली में प्रमाण पत्र नही दिए जा रहे हैं। कोरी समाज पूर्व में भी शासन के आदेश की प्रतिलिपि प्रस्तुत कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वर्तमान में स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है और राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की नियुक्तियों में आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न मिलने से आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान प्रिंस पारस कोरी, राममेहर प्रधान, संजीव कोरी, सोमपाल, राजकमल, हितेश, रजत, जितेंद्र भाटिया, गौरव कोरी, अंकुर, अमन, गौतम कोरी, मनीष, संदीप कुमार, मनोज कोरी, दीपक, अर्जुन आदि मौजूद रहे। उधर, सपा नेता सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा की जा रही है। इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें