फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग के लिए कोटा रवाना हुई नंदिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल की इंडिया टॉपर नंदिनी गर्ग इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग के लिए शुक्रवार को कोटा रवाना हो गई। उससे पूर्व उन्होंने परिजनों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मिठाई खिलाकर नंदिनी को कामयाबी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंदिनी गर्ग अपनी मां शालू गर्ग, पिता राजीव गर्ग, चाचा रितेश गर्ग, प्रधानाचार्या आशु त्यागी और प्रदीप त्यागी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर काफी देर वार्ता की। जिलाधिकारी ने भी नंदिनी को मिठाई खिलाकर बधाई देने के साथ ही कहा कि जिंदगी में सही मुकाम हासिल करना है, तो लक्ष्य निर्धारित अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस उम्र में ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। इसलिए परिवार से दूर रहने के बावजूद अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। गौरतलब है कि नंदिनी गर्ग सीबीएसई हाईस्कूल में 499 अंक प्राप्त करके इंडिया टॉपर बनी हैं। वह शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। नंदिनी के पिता राजीव गर्ग और मां शालू गर्ग ने बताया कि अभी नंदिनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के संबंध में काउंसिलिंग के लिए कोटा जा रही है। काउंसिलिंग के बाद स्कॉलिस्टिक एप्टीटयूड टेस्ट होगा, जिसमें अच्छी रैंक आने पर नंदिनी को तय करना है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई वह भारत में ही रहकर करेगी या फिर विदेश की किसी यूनिवर्सिटी से। वहीं, 12वीं कक्षा की पढ़ाई वह स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से ही पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें