फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रियता से कार्य करें उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीम - केबी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के मद्देनजर मंत्रणा की
विज्ञापन

शामली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने उड़नदस्तों और स्टेटिक निगरानी टीमों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पालन गंभीरता से कराएं। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रचार खर्चों, नकद धनराशि के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने कहा कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गठित उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीमों की जिम्मेदारी है कि मतदाताओं को लुभाने हेतु रिश्वत नगद या वस्तुओं का वितरण न होने पाए। प्रभावी चेकिंग कराई जाए। कहीं पर भी शराब वितरण या अन्य प्रकार से मतदाताओं को लालच दिया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित सभी उड़न दस्ते और स्टेटिक निगरानी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें