फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिको ने किसानो की आय दुगना करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि वैैज्ञानिकों ने किसानों की आय दुगना करने के गुर सिखाए
विज्ञापन

शामली। ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की आय दुगना करने व कुक्कट पालन, मधु मक्खीपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने जोर दिया। उचित मूल्य पर जोखिमों को कम करने के लिए नई फसल बीमा स्कीम को किसानों को अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बुधवार को माजरा रोड स्थित कृषि बीज गोदाम में ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण कार्यशाला का शुभारंभ उपनिदेशक कृषि डाक्टर रामवीर कटारा ने दीप प्रज्वलित करके किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों का आय दुगना करना के लिए किसानों को बंजर के साथ सिंचाई पर विशेष जोर देना होगा। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह की अध्यक्षता ंमे आयोजित कार्यशाला में महरमपुर गांव के प्रगतिशील किसान संदीप कुमार, गन्ना उत्पादन की जानकारी दी। भैसवाल के किसान योगेंद्र ने नई सिंचाई तकनीक ड्रिप इरिगेशन के संबंध में किसानों को समझाया। किसान नेता सतपाल सिंह पहलवान ने आवारा पशुओं से किसानो की फसल के नुकसान का दर्द बयान किया। कार्यशाला का संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यशाला में रामकुमार भनेड़ा जट, मांगेराम, विशाल कुमार, विजेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें