फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस को मिली मंजूरी , 14 अप्रैल से हरिद्वार के लिए दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आखिर रेलवे ने प्रत्येक शनिवार को चलने वाली बीकानेर से हरिद्वार के लिए चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति मिल गई है। 14 अप्रैल से बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर दौड़ेगी।
विज्ञापन

बीकानेर से लेकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस की सप्ताह में एक दिन चलाने की अस्थाई रुप से अनुमति दी गई है। यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शनिवार को शामली सुबह 6.20 बजे आकर हरिद्वार के लिए रवाना होती थी। शनिवार को यह ट्रेन रात्रि आठ बजे चलकर शामली रात्रि 11 बजे आकर दिल्ली होते हुए बीकानेर जाती थी। पिछले तीन माह से ज्यादा समय से बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद चल रही थी। इस ट्रेन से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर व उत्तराखंड की सवारियां भारी संख्या में यात्रा करती है। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के अस्थाई संचालन की स्वीकृति मिल गई है। 13 अप्रैल से चलकर यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली शनिवार 14 अप्रैल को पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली वेस्ट यूपी व उत्तराखंड के यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें