फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मोहल्ला आलखुर्द के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। इरफान, मुरसलीन, जमशेद, नौशाद, शाहीन आदि ने कहा कि दो प्रापर्टी डीलरों ने जमीन खरीदने के बाद उसके पास रास्ते की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर भी कॉलोनी काटनी शुरू कर दी है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि वह कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। डीएम से मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निकट निवासी अकबर अली ने डीएम को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की है। अकबर अली का कहना है कि ट्रांसफार्मर उसके मकान की दीवार से सटाकर लगा दिया गया है, जिस कारण आए दिन चिंगारियां उसके घर में गिरती है। ट्रांसफार्मर के कारण उसे अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है। पीड़ित ने उक्त ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें