युवकों ने मुरादाबाद में रामनवमी पर दिखाई कला
जलालाबाद।
जलालाबाद के प्राचीन अस्त्र शस्त्र अखाड़ा प्रशिक्षण केंद्र के युवकों ने मुरादाबाद में अपनी कला दिखाई। पांच अखाड़ों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जलालाबाद का नाम रोशन किया है।
जलालाबाद के अखाड़ा गुरु बालीराम-प्राचीन अस्त्र शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र शिव मंदिर जालवाला के युवकों को रामनवमी कमेटी मुरादाबाद द्वारा 25 मार्च को विशाल भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया था। शोभायात्रा में बदायूं, बरेली, नुरपुर, जलालाबाद-शामली, चांदपुर बिजनौर आदि पांच प्राचीन अस्त्र शस्त्र के अखाड़े सम्मिलित हुए थे। इनमें जलालाबाद-शामली के अखाड़ा गुरु बालीराम के युवकों की प्राचीन कला व कार्य को देखकर कमेटी ने प्रथम पगड़ी अखाड़ा के संचालक नकली राम धीमान को पहनाकर सम्मानित किया। आशुतोष कौशिक, सूरज सैनी, आशुतोष उपाध्याय, पंडित त्रिलोचन शास्त्री, शेखर उपाध्याय, अमन सैनी, विजय राणा, सुरेश पांचाल, पुण्य शर्मा, रमन, भूरा, दीपक, कुणाल शर्मा, दिवित, इशित सैनी, वंशिका, विनोद उपाध्याय आदि युवकों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को जलालाबाद कस्बे में अखाड़ा जालवाला शिव मंदिर में युवकों का जोरदार स्वागत किया।