फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की टीम मंडलीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली की टीम मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में रही विजेता
विज्ञापन

शामली। परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की टीम ने अपना दम दिखाते हुए जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सभी विजेता छात्राओं को बुधवार को स्कूल में स्वागत कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका कबड्ड़ी प्रतियोगिता में शामली जनपद के गांव भनेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल की टीम ने मंडल स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाते हुए जीत हासिल कर जनपद व स्कूल का नाम रोशन किया। टीम में छात्रा साजिया, फरजाना, नाजिमा, गुडडन, निकुंज, शिवानी और इसराना रही। यह जानकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास मलिक व अध्यापक चंचल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पूरी टीम का बुधवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें