फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी के निधन पर शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कैराना कचहरी में कार्यरत अधिवक्ता महक सिंह निवासी ग्राम हिंगोखेडी की माता प्रकाशी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। जिस पर बार एसोसिएशन कैराना की एक शोकसभा अध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर महासचिव सरवेज जंग, राजबीर सिंह, खड़क सिंह चौहान, जमशेद अली, प्रदीप जैन, नसीम अहमद, ईश्वरचंद, शगुन मित्तल, मुख्तार हुसैन, सत्यवीर आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफाईकर्मी के निधन पर शोक जताया
कैराना। सोमवार सुबह नगरपालिका परिषद कैराना में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत रामलाल पुत्र चंद्रभान निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कैराना की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पालिका कर्मियों द्वारा एक शोकसभा नगर पालिका परिषद कैराना में सफाई निरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर मृतक सफाईकर्मी की आत्म शांति की प्रार्थना की। मौके पर उमेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, सफाई लिपिक तासिम अली, जलकल लिपिक इनाम हसन, लेखाकार कौसर अली, कैशियर जेगम हुसैन, जुल्फिकार अब्बासी, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें