आचार्य और अभिभावक गोष्ठी में मनोचिकित्सक डॉक्टर अरुण राय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने परिवार का वातावरण बालक के मानसिक विकास के अनुकूल माहौल बनाना होगा। छात्रों के सर्वांगीण विकास में मनोविज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान हैं।
सोमवार को शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर कॉलेज में शिक्षक पक्ष की ओर से ओजस्वी कवि आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने कविताओं के माध्यम से शिक्षकों- अभिभावकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने छात्रों के विकास के प्रति जागरूक किया। अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार राय, प्रधानाचार्या आनंद प्रसाद को स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार अरोरा, रवि संगल, राजीव लोहान, मोहर सिंह सोमदत्त आर्य, नीटू कश्यप, वसीम खान, नरेश तोमर, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुबन शर्मा, योगेंद्र सैनी, योगेश शर्मा, मलूक चंद, अक्षय कुमार, शेखर चौहान, अंकुर कुमार, राकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।