फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइको की भिंडत में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

कैराना।
सुबह घने कोहरे के बीच भूरा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल से एक युवक और एक युवती को रेफर कर दिया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे भूरा रोड पर नाहिद कॉलोनी से पहले ही घने कोहरे के चलते दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे कैराना से झिंझाना जा रहा नौशाद (40) निवासी मोहल्ला खैलकला कैराना और दूसरी बाइक से गोगवान से पानीपत नोकरी पर जा रहे अरशद, मुस्तफा और एक अन्य मुस्तफा और बेदो उर्फ आबिदा घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल नौशाद को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के समय झिंझाना की ओर से आ रही एक प्राइवेट गाड़ी के माध्यम से चारों घायलों को कैराना सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते बेदो उर्फ आबिदा तथा अरशद निवासी गोगवान को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर दो क्षतिग्रस्त बाइकों को कोतवाली ले आई। वहीं, नौशाद की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शामली सरकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें