फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो ने खेल कूद में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन(शामली)। गांव ख्यावड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हसनपुर लुहारी न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने किया। खो खो में फाइनल मुकाबला ख्यावड़ी स्कूल की टीम ने जीता। वहीं, बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सावन तथा दूसरे स्थान पर दीपांशु रहा। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कुणाल और दूसरे स्थान पर सोनू रहा। 200 मीटर दौड़ में शहजाद ने प्रथम और सचिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग से 50 मीटर दौड़ में वर्षा ने प्रथम और साजिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मानसी ने प्रथम और करुणा दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में मुस्कान ने प्रथम और चांदनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अध्यापक करणपाल, अमित चौधरी, राजेश कुमार, रजनीश, विवेक मलिक, कविराज, हेमराज कुमार, हरेंद्र कुमार, कंवरपाल, नाथीराम, नीलम शर्मा, रचना सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें