शामली। जिले की दो शुगर मिल थानाभवन और ऊन ने नए पेराई सत्र में किसानों का 16 करोड़ सात लाख रुपये और शामली चीनी मिल ने पिछले साल का 14 करोड़ रुपये का बकाया धनराशि भुगतान सहकारी समितियों को चेक भेज दिया है।
बजाज समूह की थानाभवन मिल किसानों का पिछले सत्र का शत प्रतिशत बकाया गन्ना भुगतान करके नए पेराई सत्र का 9 करोड़ 57 लाख रुपये का चेक सहकारी गन्ना समिति को किया है। उधर, ऊन चीनी मिल पर पिछला किसानों का 19 करोड़ 53लाख रुपये बकाया गन्ना है। नए गन्ने पेेराई सत्र में 6 लाख 50 हजार रुपये का गन्ना भुगतान का चेक भेजा है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल पर पिछले साल का किसानों का 11 करोड़ रुपये का रह गया है। शामली चीनी मिल ने पिछले साल का एक मई से लेकर दस मई तक का 14 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान किया गया है।