फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में जनता हलकान, ट्रेफिक डायवर्जन धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की नाकामियों के कारण दशहरे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। दशहरे पर उमड़ी भीड़ के कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के कारण काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जाम में कई स्थानों पर लोगों की आपस में आगे निकलने के चक्कर में झड़प भी हुई। रूट डायवर्जन भी जाम से लोगों को मुक्ति नहीं दिला सका। शनिवार को एसपी ने दशहरे पर सुचारु व्यवस्था नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
शहर में आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है। शहर में जाम के लिए अतिक्रमण सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। दशहरे पर बाजारों में अधिक भीड़ होने क कारण पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया। विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक, गुुरुद्वारा तिराहे पर दोपहर 12 बजे से जाम लग गया। करीब दो घंटेे बाद सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने टीएसआई को जाम खुलवाने के लिए तुरंत प्रयास करने की हिदायत दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची सिविल पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन भी नहीं आया काम
रेलपार बाईपास पर काम शुरू होने के कारण एसपी ने पूरे जिले का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था। ज्यादातर ट्रैफिक को गढ़ी सखावत तथा झिंझाना से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था, ताकि शहर में जाम न लग सके। पुलिस प्रशासन का यह डायवर्जन प्लान काम नहीं आया। सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई।
विज्ञापन

नियमों का हो पालन तो जाम से मिले निजात
शामली में यातायात पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। अभियान की पूर्ति करने के लिए ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद रोजाना ट्रैफिक पुलिस के सामने ही दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, गलत साइड में वाहन चलाना तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर भी चौराहा क्रास करने वाले वाहन चालकों की भरमार है।
जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाए।
एके सिंह
सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें