फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन ही खाली नजर आए शहर के ज्यादातर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बैंकों में अवकाश के कारण दूसरे दिन ही एटीएम भी धोखा दे गए। शहर के अधिकांश एटीएम या तो बंद रहे या खराब। त्योहार पर कैश नहीं मिलने के कारण लोग परेशान नजर आए। कभी एक एटीएम तो कभी दूसरे पर घूमते हुए लोग नजर आए।
शनिवार को बैंकों के अवकाश का दूसरा दिन रहा। बैंकों ने बृहस्पतिवार से लगातार चार दिन का अवकाश होने के बाद सभी एटीएम में कैश भर कर दिया गया था। शुक्रवार को तो लगभग सभी एटीएम खुले नजर आए, लेकिन शनिवार को ज्यादातर एटीएम बंद या बिना कैश के नजर आए। लोग दशहरा पर्व पर कैश निकालने के लिए शहर के एटीएम पर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहर के वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक का एटीएम, शहर के मैन रोड पर इंडियन ओवरसीज का एटीएम, ओरियंटल कॉमर्स बैंक का एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम, यूनियन बैंक का एटीएम के दरवाजे बंद नजर आए। वहीं, कुछ बैंकों के एटीएम में खुले रहने के बाद भी उनमें कैश नहीं मिल सका। शहर व गांव के लोग कैश निकालने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, लेकिन कैश नहीं मिल सका। बैंक अधिकारियों व लीड बैंक मैनेजर ने कहा था कि अवकाश के दिनों में एटीएम में कैश की भरपूर व्यवस्था करने की बात कही थी। इसके बाद भी शहर के एटीएम अवकाश के दूसरे दिन ही खाली डिब्बे बन गए। अभी भी बैंकों में दो दिन का अवकाश बाकी है। ऐसे मेें शहर के ज्यादातर लोगों ने बैंक प्रबंधन के प्रति रोष जताया। उपभोक्ता अमित, राहुल, हरबीर, कविता, अर्जुन, विवेक आदि ने कहा कि बैंक प्रबंधन को पहले से ही त्योहारों के सीजन में एटीएम पर कैश के लिए व्यवस्था बनानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें