शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर धरना
शामली।
शिक्षकों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुुरानी पेंशन व्यवस्था व वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों का शोषण करने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने मांगों को लेकर वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों का हर स्तर पर शोषण किया। सभी शिक्षकों ने मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिददीकी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, महिला शिक्षकों के लिए अनुमन्य अवकाश, शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना, वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों के मानदेय को लेकर रहा। अध्यक्षता सुरेश चंद्र व संचालन प्रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान मनोज शर्मा, सहदेव सिंह, रितेंद्र सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, अनुज राठी, रामशक्ल प्रसाद, प्रमोद कुमार, शशिकांत, चेतनलाल, अरुण, नरेंद्र, सुशील कुमार, रामकुमार, रामकिशन, राकेश गुप्ता, अनुराग, अश्वनी, रामाकांत, नीरज, कुलदीप, वैभव मित्तल, सोमदत्त शर्मा, नीटू कुमार, आरपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।