फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चला पॉलिथीन चेकिंग अभियान, बाजार में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार पॉलीथिन पाए जाने पर विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

शामली। शहर में नगर पालिका ईओ व प्रशासन ने पॉलीथिन पकड़ो अभियान चलाया।बाजार में दुकानों से काफी मात्रा में पॉलीथिन व डिस्पोजल व प्लास्टिक कैैरीबैग मिले। टीम ने सभी पॉलीथिन संबंधी सामान को जब्त कर चेतावनी देकर छोड दिया। वहीं, बाजार में अतिक्रमण को लेकर भी दुकानदारों को जमकर हड़काते हुए दर्जनों के चालान काट जुर्माना वसूल किया। ा।
विज्ञापन

मंगलवार सांय पांच बजे नगर पालिका ईओ लालचंद भारती व एसडीएम सुरजीत सिंह और प्रशासन ने पुलिस बल के साथ शहर में पॉलीथिन पकड़ो चेकिंग अभियान चलाया, जिसका शुभारंभ सुभाष चौक से किया गया। टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बाजार में एक-एक दुकान में जाकर तलाशी लेते हुए व फल और पॉलीथिन विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की। चेकिंग के दौरान ज्यादातर दुकानों पर जूट बैग व कागज के लिफाफे दिखाई दिए। कई जगहों पर पॉलीथिन मिलने पर प्रशासन ने पहली बार के चलते चेतावनी देकर छोड़ दिया, जिसके बाद टीम ने बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, शिवचौक आदि जगह चेकिंग करते हुए काफी मात्रा में पॉलीथिन व डिस्पोजल जब्त किए। इसके साथ ही एसडीम ने बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को देखते हुए जमकर फटकार लगाई। वहीं, मौके पर बाहर रखे सामान को हटवाते हुए दर्जन भर से ज्यादा दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस देते हुए जुर्माना वसूला। वहीं, भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए है। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, थाना प्रभारी अवनीश गौतम, गोविंद सिंह, बिटटू सिंह, सुभाष चंद, सुखपाल सिंह, विनोद, शशिकांत व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें