फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गयी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संसद का गठन किया
विज्ञापन

कैराना(शामली)। गांव बुच्चाखेड़ी कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान छा़त्राओं को पूर्ण रूप से चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय में छात्राओं को चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनाव संपन्न कराया। प्रधानमंत्री पद पर खुशी, उप प्रधानमंत्री पद पर समरीन, गृह विभाग मीनाक्षी, शिक्षा विभाग साक्षी सहित अन्य पदों पर छा़त्राओं का चुनाव किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। चयनित छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल चौहान एवं विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेम सिंह, गणपत सिंह को देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। इस दौरान पीयूष सिंघल, दीपक, रामकुमार, कुमारी बेबी, श्याम सिंह, ब्रिजेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें