शामली।
पत्रकार के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
मेरठ से प्रकाशित एक समाचार पत्र के जिला प्रभारी राजपाल पारवा के खिलाफ पिछले दिनों शामली कोतवाली में कांधला निवासी युवक ने रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को शामली नगरपालिका परिषद में पत्रकारों की बैठक हुई, जिसमें निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। भाजपा नेता हरवीर मलिक सहित अन्य संगठनों ने भी पत्रकारों को समर्थन दिया। इस दौरान दिनेश भारद्वाज, श्रवण शर्मा, लोकेश पंडित, दीपक शर्मा, नरेंद्र चिकारा, अनवर, दिनेश, सागर, नीरज भार्गव, पंकज वालिया, श्याम वर्मा, पंकज मलिक, सरफराज, उदयवीर, सुधीर चौहान, पुनीत गोयल आदि मौजूद रहे।