घर में घुसकर जानलेवा हमला
ऊन। तहसील क्षेत्र के गांव बुंटा में सोमवार को आशु पुत्र वकील सुबह अपने घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान चार लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर आए तथा और हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए आशु, इमरान, मुसाइद पुत्रगण वकील, सुलेखा पत्नी आशु को गंभीर चोटें आई हैं। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ऊन में भर्ती कराया गया है, जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। उधर, पीड़ित की ओर से गढ़ीअब्दुला खां चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हादसे में बच्ची घायल
चौसाना। चौसाना बिड़ौली रोड पर गांव जिजोला के निकट चार वर्षीय लड़की काजल सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़की को काफी चोटें आई और वह बेहोश हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर लड़की का इलाज किया गया। इस दौरान गाड़ी चालक को लोगों ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।