फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के सामने जेई पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अवर अभियंता पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

कांधला(शामली)। कस्बे के लोगों ने सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर विद्युत निगम के अवर अभियंता पर चेकिंग की आड़ में अवैध धन वसूली का आरोप लगाया है। एमएलसी ने अधिशासी अभियंता से वार्ता कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पविार को कांधला के मोहल्ला मौलानान, खैल, रायजादगान से अफजाल, फारूख, अनीस, आसिफ, सुलेमान आदि ने एमएलसी वीरेंद्र सिंह से विद्युत निगम के अवर अभियंता की शिकायत करते हुए बताया कि चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कराई जा रही है। कहीं मीटर छेड़छाड़ तोे कही पर कट होने की बात कहकर बिजली चोरी का आरोप लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ दलालों से अवैध उगाही कराने का काम किया जा रहा है। शिकायत पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि कस्बे के लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उधर, अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। बकाया विद्युत बिल जमा न करने वालों तथा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चल रहा है। कस्बे में किसी भी कीमत पर बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें