फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए केस मिले हैं, जबकि नौ ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 82 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैंपलों की प्राप्त रिपोर्ट में शहर के साकेत कालोनी में 43 वर्षीय व्यक्ति, विश्वकर्मा नगर में 13 वर्षीय किशोरी व 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। दयानंद नगर में 16 व 14 वर्षीय दो किशोर और 48 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। गांव भाज्जू में 52 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय महिला और एलम में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। नौ व्यक्ति ठीक हुए है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 82 हो गई है।
विज्ञापन

108 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी और स्ट्रीट वेंडरों की रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत एंटीजन किट से 72 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। आरटी पीसीआर किट से 36 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि 108 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें