फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को मतदान का एक और मौका

Thu, 09 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव  में वोट डालने से वंचित रहे मतदान कार्मिक दस फरवरी में मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक पोस्टल बैलेट पेपर से अपने वोट डाल पाएंगे।
विज्ञापन


वीवी इंटर कालेज में शनिवार से मंगलवार तक विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डालने की व्यवस्था की गई है। चार दिनों में 1693 सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दस फरवरी को मंडी स्थल पर विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थल के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होगी। उन्होंने बताया कि छूटे गए अधिकारी- कर्मचारी दस फरवरी को मंडी स्थल पर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें