जिले में 11 कोरोना संक्रमित और मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 11 नए केस मिले हैं। वहीं, पूर्व में संक्रमित हुए 11 व्यक्ति ठीक हुए हैं।
बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला टीचर कालोनी में 36 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। मोहल्ला रेलपार में 45 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला धीमानपुरा में नौ साल का बालक और नई बस्ती माजा में 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। कस्बा थानाभवन में 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
गांव सोंटा में 17 वर्षीय किशोर, गांव भभीसा में 21 वर्षीय युवती और 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला। कैराना कचहरी में 29 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव के 11 केस मिले हैं। अब जिले में 225 एक्टिव केस हो गए हैं।
कोराना की जांच को 140 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व कचहरी में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 140 लोगों के सैंपल लिए। एंटीजन किट से 105 लोगों की जांच की गई, जिसमें कचहरी में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके अलावा टीम ने आरटी पीसीआर किट से 35 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।