दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव 2019 का शुभारंभ
शामली। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से जिला विज्ञान क्लब ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बाल वैज्ञानिकों को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
बुधवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से जिला विज्ञान क्लब ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव 2019 का शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, डायरेक्टर शिखर गोयल, जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आज के दौर में बाल वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बाल वैज्ञानिक नवीन भारत का निर्माण कर सकते हैं। बालक और बालिकाओं की सोच बदलें। इस मौके पर बच्चों ने माडल प्रस्तुत किए। विज्ञान महोत्सव में माडल, भाषण, निबंध, वाद विवाद, पोस्टर, प्रदर्शन, चार्ट मेकिंग आदि आयोजित की गई। इस मौके पर मेडिकल शिविर लगाया गया। नेत्रों की जांच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। दांतों का चेकअप डाक्टर रीति गुलाटी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डीके पांडे, डाक्टर अर्चना शर्मा, रीना सिंह, सुनील कुमार, सुशील, रवि,नीतू बालियान, प्रेरणा मलिक, राजीव मिश्रा, वीके गुलाटी का सहयोग रहा। अतिथि के रूप मे राजन बत्रा, डाक्टर मनोज शर्मा, प्रवीण अरोरा, अश्वनी कपूर, राकेश गर्ग, पूर्व प्रमुख रामपाल सिंह, प्रतीक गर्ग, वीना अग्रवाल, मनोज मलिक, रचना, साधना, मनीष, प्रज्ञा, साक्षी, नरेश खुराना आदि का योगदान रहा। संचालन निशा शर्मा व वीके गुलाटी ने किया।