फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धान खरीद न होने पर डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान खरीद नहीं होने पर डीएम हुए नाराज
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले में शामली- ऊन ब्लाक के तीन धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके जिले में धान खरीद न होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने धान खरीद के लिए लेखपालों को किसानों के बीच जाकर यह पता लगाने के निर्देश दिए है कि जिले का धान कहा ज ारहा हैं और किस रेट पर बेचा जा रहा है।
शुक्रवार की शाम को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने ऊन तहसील के ऊन- झिंझाना व शामली मंडी में धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद नहीं होने पर अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। डीएम को अवगत कराया कि फाइन किस्म का धान का मूल्य 3200-3300 रूपये प्रति क्विंटल है। इसके बाद, डीएम ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के लिए शासन से बजट धनराशि मांगी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम वित्त केबी सिंह एसडीएम सदर का कार्यभार देखकर रहे सुरजीत सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मंडी सचिव विश्वेवर सिंह,डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश राणा आज किसानों की बैठक लेंगे
शामली। डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा जिले के किसानों के साथ बैठक लेंगे। बैठक में गन्ना पर्ची, भाड़ा, तौल, गन्ना जाम, बकाया गन्ना भुगतान, नया गन्ना मूल्य के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें