पशुचर की भूमिका में लगाए पौधों की अधिकारियों ने की जांच
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशुचर की सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर पिछले माह हजारों पौधों का पौधरोपण किया गया था, जिसमें फलदार व छायादार पौधे लगाए गए थे।
मंगलवार को दोपहर के समय पौधों की जांच करने के लिए सहारनपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक वीके जैन तथा जिला वन अधिकारी सूरज कुमार, वन रेंजर योगेश शर्मा तथा वन दरोगा फिरोज आलम जैदी आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की जांच पड़ताल की और देखा कि लगाए गए पौधे सही तरह से फल फूल रहे हैं कि या नहीं। वन संरक्षक वीके जैन ने मौके पर पौधों की देखभाल हेतु रखे गए वन रक्षक रोशन सिंह व भुरु सैनी आदि को दिशा निर्देश दिए। कहा कि पौधों के देखभाल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। पौधों की जड़ों के आसपास निराई गुड़ाई तथा पानी खाद आदि का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। इसके बाद जिला वन अधिकारी ने बताया कि ग्राम जलालाबाद की अन्य खाली पड़ी हुई सरकारी भूमि पर भी पौधरोपण कर हरा भरा किया जाएगा।