एसीएमओ ने की जांच, नहीं मिला पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसीएमओ अशोक हांडा ने कस्बे के एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। एसीएमओ ने बताया कि चिकित्सक को डिग्री व पंजीकरण दिखाने के लिए कहा गया, तो वह केवल अपनी बीएएमएस की डिग्री ही दिखा पाए। चिकित्सक के पास पंजीकरण नहीं मिला। कुछ समय बाद डाक्टरों की यूनियन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद एसीएमओ ने चिकित्सक को जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। अगली बार जांच करने पर पंजीकरण न होने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।