फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनपद के लोग कर सकेंगे बाइक बोट का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अभी तक आप कार का इस्तेमाल ही टैक्सी के रुप में प्रयोग करते आए हैं, लेकिन शहर में अब बाइक बोट की भी सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं। जिसके लिए आनलाइन बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी। जनपद में फिलहाल 51 बाइक बोट पहुंची हैं। वहीं, शहर के अन्य लोग भी अपनी बाइक किराए के रुप में लगा सकते हैं।
विज्ञापन

बाइक बोट के सदस्य मयंक ने बताया कि अन्य शहरों की तर्ज पर शामली में भी बाइक बोट का शुभारंभ हो गया है। अभी शहर के लिए केवल 51 बाइक बोट आई हैं। यह बाइक बोट शहर के सभी बस स्टैंड, चौराहों पर खड़ी रहेंगी। सभी बाइक बोट पर उनका चालक हेलमेट के साथ रहेगा। अगर किसी भी व्यक्ति को जनपद के अंदर किसी भी जगह जाना है तो वह बाइक बोट यात्रा का लाभ ले सकता है। जिसके लिए व्यक्ति को पांच रुपये प्रति किमी देना होगा। जैसे बड़े शहरों में कार को टैक्सी के रुप में आनलाइन बुक किया जाता है, उसी तरह बाइक बोट को भी आनलाइन बुक कर सकते हैं। बाइक बोट दो शिफ्टों में चलेगी। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दो बजे रात्रि दस बजे तक चलेगी। इसके अलावा अन्य व्यक्ति भी अपनी बाइक किराए पर लगाकर 10 हजार रुपये के लगभग तक कमा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें