फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेजी लव फिल्म में शामली के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेजी लव फिल्म में शामली के कलाकार बिखेरेंगे जलवा
विज्ञापन

शामली। शामली के कलाकार बड़े पर्दे की फिल्म क्रेजी लव में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें फिल्म अभिनेमा मुनव्वर मंसूरी ने शहर तथा आसपास क्षेत्रों के कलाकारों को लेकर फिल्म में गरीबी और अमीरी को दर्शाया है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मंदिर हनुमान धाम स्थित एक रेस्तरा में प्रेसवार्ता करते हुए देहाती फिल्मों के अभिनेता लिलौन निवासी मुनव्वर मंसूरी ने कहा कि वह 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे की फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड व हरियाणा के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म में गरीबी और अमीरी में भेदभाव करने वाले लोगों को दर्शाया गया है। फिल्म में मुख्य अभिनेता मुनव्वर मंसूरी, द्वितीय अभिनेता कुलदीप मलिक, पटना निवासी नायिका साक्षी सिंह, विलेन की भूमिका विजय मलिक शामली व लिलौन निवासी सुनील कालखंडे होंगे। फिल्म कोहिनूर के बैनर तले बनाई गई है। पूरी फिल्म में शामली की भाषा का टच दिया गया है। फिल्म 2 घंटे 14 मिनट की है। मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि यह उनकी बड़े पर्दे की तीसरी फिल्म है। इससे पूर्व वह डियर वर्सेज बियर व तेरी मेरी जिंदगी फिल्म में काम कर चुके हैं। फिल्म क्रेजी लव में उनके पिता की भूमिका हरियाणा के राजूमान ने निभाई है। जो पहले चंद्रावल फिल्म में भी काम कर चुके हैं। इस अवसर पर मदनलाल शामली, विजय मलिक, सुनील मलिक, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें