देव शयनी एकादशी पर भजन कीर्तन
जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर गांधी चौक के परिसर में देव शयनी एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत रखकर भगवान की फूलों से युक्त चारपाई सजाई गई। इस पर भगवान नारायण हरि को शयन कराया गया । महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान के भावपूर्ण भजनों के माध्यम से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चला। भगवान की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम में सरला देवी, सुमन रानी, वंदना शर्मा, कोमल शर्मा, नीलम रानी, मलखानी पचिशिया, संतोष देवी आदि का सहयोग रहा।
पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाए
जलालाबाद। सेंट स्टीफन स्कूल में आयोजित गोष्ठी में बच्चों को पॉलिथीन के प्रयोग नहीं करने की जानकारी दी। सोमवार को सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल के परिसर में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन के विषय में समझाते हुए प्रधानाचार्य एस.के. शर्मा, स्कूल चेयरमैन मनीष कुमार ने बताया कि हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
स्कूल में ग्रीन ड़े मनाया
जलालाबाद। एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल में ग्रीन डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ग्रीन डे के उपलक्ष्य में हरे रंग की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। शिक्षिकाओं ने छोटे-छोटे बच्चों को ग्रीन डे के बारे में समझाया। सोमवार को स्कूल की प्रधानाचार्य आदेश सिसोदिया ने सभी बच्चों को बताया कि बरसात के मौसम में चारों तरफ वातावरण हरा भरा दिखाई देता है, जिनसे हमें अच्छी वायु प्राप्त होती है और हम सभी स्वस्थ रहते हैं।
बच्चों को समझाया महत्व
शामली। कांधला कस्बे में द गोल्ड पब्लिक स्कूल में येलो डे मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने बच्चों को पीले रंग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों में पुस्तक के साथ-ही व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। इस मौके पर पूनम, पिकेश, सारिका, अलीना मौजूद रहे।