फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में जूड़ो- कराटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें छात्राओं को अलग अलग भारवर्ग के अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को बुढ़ाना फाटक स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में लायनेस क्लब द्वारा जूड़ो कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रशिक्षक संदीप ने कॉलेज की छात्राओं को अलग अलग भार वर्ग में विभिन्न प्रशिक्षण देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। क्लब की अध्यक्ष शिखा गोयल ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने क्लब की अध्यक्षा को धन्यवाद दिया। इस दौरान आचार्या कविता, सचिव अल्का गोयल, मीरा मित्तल, सुरभि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूलों में यूनिफार्म का वितरण
शामली। माजरा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 6 और 8 में शुक्रवार को यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद विनोद तोमर व संजीव कुमार व बोबी निर्वाल व लोकेश सैनी ने बच्चों को दो-दो जोड़ी यूनिफार्म वितरित करते हुए मेहनत व लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका सारिका गर्ग, कविता गर्ग, सुजाता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें