शामली। कांधला स्थित चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रवक्ता चतर सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजकर 33 माह से रुका वेतन दिलाए जाने की मांग की है। वेतन न मिलने के अभाव में आत्मदाह की चेतावनी दी है। शुक्रवार को चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रवक्ता चतर सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि कालेज की गुट बंदी के चलते समय से दो साल पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया था। वर्ष 2012 में प्रधानाचार्य पद वरिष्ठता के आधार पर उनका अधिकार था, मगर उसे राजनीति के कारण निलंबित कर दिया गया। उसका वेतन रोक दिया गया। 23 मई 2018 में वेतन दिलाए के लिए एकल संचालन किया गया, आज तक उसे वेतन नहीं दिया गया। शिकायत में 33 माह का वेतन दिलाए जाने की मांग की है, वेतन न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।