फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त,
विज्ञापन

शामली। मेेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित बुुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर को ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरियर क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रक चालक ने गेटमैन के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर बृहस्पतिवार को पूरे दिन क्षतिग्रस्त रहने के बावजूद दिल्ली-सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेेेस समेेत कई ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर के 12 बजे मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के सिगनल बैरियर को मेरठ की ओर आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक बैरियर को क्षतिग्रस्त करने के बाद रेलवे ट्रैक की परिधि में घुस गया। गेटमैन ने जब बैरियर टूटने का विरोध किया, तो ट्रक चालक ने गेटमैन के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले की सूचना आरपीएफ, जीआरपी, शामली रेलवे स्टेशन को दी गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद कर लिया है। मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड स्थित बैरियर क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद दोपहर 12 बजे हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दो बजे दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, तीन बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन देर रात आठ बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया। उत्तर रेलवे के सिगनल इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि मेेेरठ से हरियाणा की ओर जाने वाले ट्रक ने सिगनल बैरियर को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सिगनल विभाग की टीम पूरा दिन काम करने के बाद बुढ़ाना रोड रेलवे व सिगनल बैरियर को ठीक नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि मरम्मत के बाद बैरियर को शुक्रवार की सुबह तक ठीक होने की संभावना है। आरपीएफ के थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें