फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर और गोरखपुर की जीत पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत पर सपा ने मनाया जश्न
विज्ञापन

शामली। लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर में जीत मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। सपा कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान सपा, रालोद और बसपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ नाचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। इन दोनों सीटों पर जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि समाज को बांटने वालों को अब जनता समझ चुकी है। किसी के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है। कार्यक्रम मेें रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, जिला उपाध्यक्ष गय्यूर चौधरी, याकूब, नासिर अली, विजय कौशिक, संजय प्रधान, वीर सिंह मलिक, संजय राणा, प्रदीप सिंह, सचिन राणा, आरिफ राणा, पाल सिंह, दानिश कैराना, कटार सिंह राणा, उमेश प्रधान, मधु देशवाल, विनोद कैल, अशफाक कुरैशी, मुम्तियाज, मांगेराम किवाना, ओमपाल सिंह सैनी, कलीम, नवेद अली, नसरुद्दीन, अय्यूब ठेकेदार, बिट्टू पांचाल और वैभव गोयल आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर फूलपुर और गोरखपुर की जीत पर बधाई दी। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें