फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को समझाया वसंत पंचमी का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को समझाया वसंत पंचमी का महत्व
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सोमवार को पांचवां दिन रहा। सभी स्वयंसेवकों को वसंत पंचमी पर्व के बारे में बताते हुए बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गांव सिंभालका में वीवी इंटर कॉलेज का एनएसएस शिविर चल रहा है। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी, एसबीआई प्रबंधक विमल भास्कर व प्रबंधक संजय संगल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विविधताओं का देश है, जिसमें अनेकों भाषाएं, जाति, धर्म के लोग रहते हैं। एसबीआई प्रबंधक विमल ने सभी स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही हमें देश और समाज सेवा करने का मौका मिलता है। प्रधानाचार्य एसके आर्य व प्रबंधक संजय संगल ने सभी को वसंत पंचमी का महत्व समझाते हुए सभी को पर्व की बधाई दी। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने गांव का भ्रमण कर साक्षरता संबंधी आंकड़े एकत्र किए। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान केडी यादव, अमरपाल सिंह, राजनाथ, प्रदीप गोयल, राजीव, विनोद कुमार, राजन, अमन, वंश, शिवम, विशालजीत, इमरान, इंतजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें