फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी और बाइक की हुई टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल रोड पर भैंसा बुग्गी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिलाया। दो लोगों को गंभीर अवस्था में मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए रेफर किया। अस्पताल पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मेरठ- करनाल रोड पर राजकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ताजपुर सिंभालका अपनी पत्नी मुन्नी के साथ बाइक से गांव धनौरा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही गांव बुटराड़ी के समीप रोहित पुत्र वेदपाल सिंह निवासी बुटराडी गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर सड़क पर चढ़ा, तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने पैदल चल रहे बुग्गी चालक को जबरदस्त टक्कर मार दी। युवक गन्ने से भरी बुग्गी को लेकर क्रय केंद्र पर गन्ना डालने आया था। बाइक की टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन करते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। रोहित के पैर और सिर में गंभीर चोट आने के कारण मुजफ्फरनगर और राजकुमार के माथे पर गहरा घाव और खून बंद ना होने के चलते परिजनों के साथ मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में दोनों के परिवार के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें