फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के कोहरे से कई पैसेंजर ट्रेन- रोडवेज व प्राईवेट बसें घंटो लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति थमी
विज्ञापन

शामली। कोहरे के कारण दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दिल्ली से रवाना नही हो पाई। नतीजतन कोहरे में ट्रेनें और रोडवेज बस और प्राइवेट बसों की रफ्तार पर लगाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात शुरू हुआ कोहरा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी रहा। आठ बजे कोहरा खत्म होने के बाद बादल छाए रहे। चार किलोमीटर प्रति घंटा हवाएं चलने से से मौसम ठंडा रहा। सुबह मौसम में ठिठुरन से दिन के तापमान में एक डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। सूर्यदेव के दर्शन हो जाने के बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। कोहरे के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 4.50 बजे निर्धारित है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पौने चार घंटे बाद पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन दो बजे तक दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना नहीं हो पाई थी। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 3. 57 बजे था। यह पेैसेंजर ट्रेन 51911 शामली साढ़े चार बजे पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय तीन बजे निर्धारित है। यह पैसेंजर सहारनपुर से चलकर शाम 3.30 बजे शामली पहुंची। कोहरे के कारण दिल्ली से सहारनपुर व दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली व सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लेट होने से मुुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह व शाम के समय सवारियों का रोडवेज बसों में टोटा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें