फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस पर में बकाया गन्ना भुगतान के साथ सिंचाई के पानी रोस्टर के हिसाब से दिने जाने का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों को समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें भाकियू के प्रदेेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि जिले की शामली, थानाभवन, और चीनी मिल नए पेराई सत्र में 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। अभी तक 14 दिनों में मात्र 47 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो पाया है। आरोप लगाया है कि नए पेराई सत्र में शामली चीनी मिल अभी तक 31.88 लाख क्विंटल गन्ना 77 करोड़ 41 लाख रुपये का खरीदा गया हैं, मगर चीनी मिल मात्र 13 करोड़ 88 लाख रुपये का गन्ना भुुगतान कर पाई है। भाकियू नेताओं ने शामली समेत जिले की सभी चीनी मिलों पर दबाव बनाकर बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है। किसान दिवस में पप्पू मलिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा बछडे़ व पशु फसलों को बर्बाद कर रहे है, बछड़ों को रोकने के लिए उचित व्यवस्था कराए जाने व फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके। किसान नेता जगवीर फौजी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तारों का बदलवाने की मांग की।
उधर, भारतीय किसान मंच के उपाध्यक्ष सुनील पंवार ने अवगत कराया कि शामली से लेकर सहारनपुर सीमा से बागपत जिले की सीमा तक पूर्वी यमुना नहर पटरी क्षतिग्रस्त है। पूर्वी यमुना नहर के रास्ते से किसान चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते है। बागपत जिले की सीमा से सटे नाला गांव एलम तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी रास्ते गहरे गड्ढे हो गए। पटरी के रास्ते घास खड़ी होने से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर पटरी को गड्ढा मुक्त कराने व किसानों को रोस्टर के अनुसार पानी आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती को किसानो का गन्ना भुगतान कराने हेतु चीनी मिलों पर दवाब बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ रेणू तिवारी, उपकृषि निदेशक रामवीर कटारा, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला कृषि अधिकारी हरी शंकर, डीएफओ अनुज सक्सेना, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, सतेंद्र देशवाल मलिक समेत किसान व आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें