फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत है देव पुत्र धरोहर की-संतोष नंदन महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अयोध्या नगरी से कैराना के बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे संत संतोष नंदन जी महाराज ने कहा कि धार्मिक पूजा पाठ के साथ ही युवाओं को आगे बढ़कर अपनी मात्रभूमि की रक्षा देव पुत्र बनकर करनी होगी। एक दिन के प्रवास के दौरान संत ने अपने भक्तों के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के साथ ही मानव को मुसीबत में पड़े दूसरे लोगों और जीवों की सहायता करनी चाहिए। अगर मैं माला जप रहा हूं और मेरे सामने किसी का घर जल रहा है या किसी को कोई मार रहा है तो मुझे माला जपनी छोड़कर मुसीबत में पडे़ व्यक्ति या जीव की सहायता करनी जरूरी है। अभी भी वक्त है युवाओं को जागृत होना चाहिए। आज का युवा अपने पथ से भ्रमित हो रहा है। युवाओं को देव पुत्र के समान बनकर अपनी मात्र भूमि की रक्षा के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सद्मार्ग पर चलने वाले जीव को भगवान का आशीर्वाद स्वत: प्राप्त हो जाता है। माता पिता की सेवा करने से प्रभु खुश होते है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें