फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल में धूमधाम से मनाया अभिभावक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य से अमन-चैन का संदेश
विज्ञापन

शामली। शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में धूमधाम के साथ अभिभावक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल में अभिभावक दिवस मनाया। सभी अतिथियों का स्वागत एनसीसी कैडे्टस ने बैंडबाजों की मधुर ध्वनि से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी अजयपाल शर्मा, स्कूल सेक्रेट्री फादर जोश तोटूंकल, रीजनल सुपीरियर फादर सिनोज, प्रधानाचार्य बिजू टोर ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य कर किया। प्ले स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस पापा बनकर जिंगल बैल गाने पर ठुमके लगाए। केजी के बच्चों ने मिक्की माउस बनकर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, वहीं बच्चों ने सॉरी बोलने के नए नए तरीके बताए। छात्रों ने नृत्य करते हुए बाल शोषण से बचाव का संदेश दिया। कश्मीरी डांस से देश में फैले आतंकवाद पर करारा व्यंग्य करते हुए शांति और अमन का संदेश दिया। इसके साथ ही कक्षा सात के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से मलाला की सोच के प्रति शिक्षा से ही समाज व देश का उत्थान होने का संदेश दिया। वहीं, छात्र छात्राओं ने पंजाबी डांस का भी तड़का लगाया। कक्षा 1 की छात्रा ने अंग्रेजी में वेलकम स्पीच देकर सबको हैरान किया, जिसके बाद अतिथियों ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी अतिथियों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें