फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का झंडा फूंकने से आक्रोश भड़का
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रत्याशी के समर्थकों पर एक पीड़ित व्यक्ति के घर में घुसकर हुड़दंग करने तथा पार्टी का झंडा जलाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भाजपाइयों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी वाजिद हसन अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए थे। शाम को बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने कस्बे में विजयी जुलूस निकालते समय कई स्थानों पर रोड जाम करने के बाद हुड़दंग मचाया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मोहल्ला खैल निवासी जहूर के घर में घुसकर बसपा प्रत्याशी समर्थक कल्लू, काला, इसरार, सागर, वाजिद अन्य ने जबरन आतिशबाजी कर हुड़दंग मचाते हुए भाजपा का झंडा जला डाला था। आरोप था कि विरोध किए जाने पर इन लोगों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। महिलाओं की चीखपुकार सुनकर जहूर वहां पहुंचा। इन लोगों में से एक ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चला दी थी, जिसमें जहूर बाल-बाल बच गया था। गोली की आवाज पर वहां भगदड़ मच गई थी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित जहूर ने मामले की सूचना पुलिस को देकर उक्त घटनाक्रम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को मामले को लेकर भाजपा नेता हरबीर सिंह मलिक अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे। भाजपाइयों ने थाना प्रभारी से मामले में आरोपी लोगों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस मौके पर बाबू फैसल बेग, नरेश सैनी, अरुण गर्ग, नीरज मलिक, अफजाल, सदफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें