फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आज, एसपी शामली ने लिया तैयारियां का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिले में कैराना-बिड़ौली यमुना तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। यमुना में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।
जिले में यमुना तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दान का मेला सालों से लगता रहा है। कार्तिक पूर्णिमा मेले में हरियाणा-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों श्रद्धालु यमुना में स्नान करते हैं। यमुना किनारे बागपत, कैराना-बिड़ौली शामली, सरसावा सहारनपुर व यमुनानगर, पोटासाहिब पर मेलों का आयोजन होता हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना तट पर श्रद्धालुओं का सुबह चार बजे से सैलाब उमड़ पड़ेगा। हालांकि यमुना के किनारों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। यमुना तट के पास केवल प्रसाद व खिलौने बेचने वालों की दुकानों के तंबू लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यमुना तट पर बल्लियों के सहारे बनाए जाने वाला अस्थायी घाट भी नहीं बनाया गया है। शुक्रवार दोपहर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने यमुना नदी पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होने कार्तिक स्नान के मद्देनजर गोताखोरों की टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। मामले में एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यमुना नदी पर सफाई व घाट के लिए उन्होंने जिला पंचायत विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा गया था। उधर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव आने व स्वीकृति के बाद मेलों में सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करता है। एसडीएम के पत्र के संबंध में उत्तर पर गोल होगए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें