जमालपुर गांव में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हवन के साथ हो गया। योगाचार्य नरेंद्र सिंह ने ग्रामीण युवाओं को योग प्राणायाम कराकर जागरूक किया।
मंगलवार को जमालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर के समापन पर विधि विधान से हवन आयोजित किया गया। जिला योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को योग-प्राणायाम, कपालभांति अनुलोम- विलोम, सूर्य नमस्कार, गोमुखासन, चक्रासन, शीर्षासन का अभ्यास कराया। पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश तायल ने योग प्राणायाम की जानकारी दी। प्रधान शिवकुमार की ओर से योग शिविर में डॉ. राजीव, प्रमोद, राजधन, सोनू, रवि, कन्हैया मौजूद रहे। अगला योग शिविर पांच नवंबर तक हिरनवाड़ा गांव में आयोजित किया जाएगा।