फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली और लालूखेड़ी की टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में रविवार को द्रोण स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें आसपास के जिलों की टीमों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ एसडीएम सुुरजीत सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह और विशिष्ठ अतिथि सलिल द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों को मेहनत व लगन से खेलते हुए आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सिल्वर बेल्स शामली, स्कॉटिश शामली, बीएसएम शामली एल्पाइन जलालाबाद व अन्य जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी व ब्राइट होम शामली, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को होगा। संस्था की अध्यक्षा हिमानी गौतम ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान पुनीत द्विवेदी, बिजेंद्र गौतम, कुलश्रेष्ठ, गौतम, हिमानी गौतम, विजय सैनी, सुधीर शर्मा, सचिन गौतम, प्रसून, हेमू सिंह, सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें